Posts

Showing posts from August, 2018

oppo ने लांच किया भारत का सबसे सस्ता स्मार्ट फ़ोन आहिये देखते हैं इनके unboxing first look सबसे पहले यहाँ से

Image
Realme 2 आज भारत में होगा लॉन्च, ऐसे लाइव देखें लॉन्चिंग इवेंट स्मार्टफोन निर्माता कंपनी  Oppo  का सब ब्रैंड रियलमी आज यानी 28 अगस्त को भारत में अपना नया फोन  Realme 2  लॉन्च करेगा। Realme नई दिल्ली में आयोजित इवेंट में मंगलवार दोपहर 12:30 बजे Realme 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।  रियलमी 2  Flipkart एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन होगा। फ्लिपकार्ट पर इसके लिए टीजर पेज भी बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले लॉन्चिंग इवेंट को  Flipkart  और Realme की ऑफिशल साइट पर लाइव देखा जा सकता है।  फ्लिपकार्ट के टीजर पेज पर डिवाइस से जुड़ी कई जानकारियां दी गई हैं। टीजर पेज के मुताबिक, फोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले, ड्यूल कैमरा सेटअप, नॉच डिस्प्ले जैसी कई खूबियां होंगी। हैंडसेट को पावर देने के लिए 4230 mAh की बैटरी दी गई है। खबरें हैं कि यह  स्मार्टफोन पहला डिवाइस हो सकता है, जो 10,000 रुपये से कम कीमत में नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा।  दोस्तों अगर आप इस मोबाइल के और...

महाभारत की 11 ऐसी कहानियां जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा

Image
धार्मिक ग्रंथ महाभारत की 11 ऐसी कहानियां जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा आपको धार्मिक ग्रंथ महाभारत से जुड़ी अलग-अलग कई कहानियों के बारे में मालूम होगा, लेकिन इनमें कई ऐसी भी कहानियां हैं जिनके बारे में अाप शायद ही जानते हों. जानिए धार्मिक ग्रंथ   महाभारत  से संबंधित ऐसी ही 11 कहानियों के बारे में: 1.  जब कौरवों की सेना पांडवों से युद्ध हार रही थी तब दुर्योधन भीष्म पितामह के पास गया और उन्हें कहने लगा कि आप अपनी पूरी शक्ति से यह युद्ध नहीं लड़ रहे हैं. भीष्म पितामह को काफी गुस्सा आया और उन्होंने तुरंत पांच सोने के तीर लिए और कुछ मंत्र पढ़े. मंत्र पढ़ने के बाद उन्होंने दुर्योधन से कहा कि कल इन पांच तीरों से वे पांडवों को मार देंगे. मगर दुर्योधन को भीष्म पितामह के ऊपर विश्वास नहीं हुआ और उसने तीर ले लिए और कहा कि वह कल सुबह इन तीरों को वापस करेगा. इन तीरों के पीछे की कहानी भी बहुत मजेदार है. भगवान कृष्ण को जब तीरों के बारे में पता चला तो उन्होंने अर्जुन को बुलाया और कहा कि तुम दुर्योधन के पास जाओ और पांचो तीर मांग लो.  दुर्योधन की जान तुमने एक ब...

मोहन जोदड़ो

Image
नमस्कार दोस्तों मै शुभम लोहानी आप सभी को आज मोहनजोदड़ो का इतिहास का बर्णन करने जा रहा हूँ दोस्तों  पुरे डिटेल्स में पूरा में हैं, पूरा पढना और कमेंट जरूर कीजियेगा कैसा लगा  मोहन जोदड़ो सभ्यता मोहन जोदड़ो का सिन्धी भाषा में अर्थ है " मुर्दों का टीला "। यह दुनिया का सबसे पुराना नियोजित और उत्कृष्ट शहर माना जाता है। यह सिंघु घाटी सभ्यता का सबसे परिपक्व शहर है। यह नगर अवशेष सिन्धु नदी के किनारे सक्खर ज़िले में स्थित है। मोहन जोदड़ो शब्द का सही उच्चारण है 'मुअन जो दड़ो'। इसकी खोज राखालदास बनर्जी ने 1922 ई. में की। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक जान मार्शल के निर्देश पर खुदाई का कार्य शुरु हुआ। यहाँ पर खुदाई के समय बड़ी मात्रा में इमारतें, धातुओं की मूर्तियाँ, और मुहरें आदि मिले। पिछले 100 वर्षों में अब तक इस शहर के एक-तिहाई भाग की ही खुदाई हो सकी है, और अब वह भी बंद हो चुकी है। माना जाता है कि यह शहर 200 हेक्टेयर क्षेत्र में हुआ था तथा इस में जल कुड भी हुआ करता था! स्थिति- पाकिस्तान के सिंध प्रांत का लरकाना जिला। इतिहास ]मोहन जोदड़ो- ( सिंधी...

बौद्ध संगतियां , स्थान , अध्यक्ष व शासनकाल

Image
नमस्कार दोस्तो , बौद्ध संगतियों (BUDDH SUMMIT) से अक्सर Exam में Question पूछे जाते है , कि कौन सी बौद्ध संगतियों किसके शासनकाल में कहा पर हुई व उसके अध्यक्ष कौन थे ! हम अक्सर इन Fact को याद तो कर लेते है पर जल्दी ही भूल भी जाते है ! या फिर इन Facts को आपस में Mix कर देते है ! तो आज हम आपको इन बौद्ध संगतियों को याद करने की एक ऐसी आसान सी ट्रिक Trick बताऐंगे जिसको याद करने पर आप कभी भी बौद्ध संगतियों से संबंधित Facts नही भूलेंगे ! बौद्ध संगतियों (BUDDH SUMMIT) से संबंधित अन्य तथ्य –  दूसरी संगति में नियमों को अधिक कठोर बनाया गया ! तीसरी संगति मे त्रिपटक को अन्तिम रुप प्रदान किया गया ! चतुर्थ बौद्ध संगीति के बाद बौद्धधर्म दो भागो हीनयान एवं महायान में विभाजित हो गया !

GK Trick – हडप्पा/सिन्धु घाटी सभ्यता से संबंधित स्थल व नदिंयां

Image
नमस्कार दोस्तो, आज में आपको हडप्पा/सिन्धु घाटी सभ्यता के विभिन्न स्थलों व वो किस नदी के किनारे स्थित है, ये याद कराऊंगा ! दोस्तो इससे संबंधित बहुत से Question, exam में आते है, किंतु हमें अक्सर Confusion होता है ! तो आज हम आपको ऐसी Simple सी  Trick उपलब्ध कराऐंगे जिससे कि आप हडप्पा/सिन्धु घाटी सभ्यता के स्थल व वो किस नदी के किनारे स्थित है ये आसानी से याद रख पाऐंगे, तो अब हम उस आसान सी Trick को देखते है !  हडप्पा/सिन्धु घाटी सभ्यता से संबंधित अन्य परीक्षापयोगी तथ्य – ●  इतिहास का पिता किसे समझा जाता है— हेरोडोटस ● जिस काल में मानव की घटनाओं का कोई लिखित वर्णन नहीं होता, उस काल को क्या कहा जाता है— प्रागैतिहासिक काल ● मानव जीवन की घटनाओं का लिखित वर्णन क्या कहलाता है— इतिहास ● आग का अविष्कार किस युग में हुआ— पुरापाषण युग में ● पुरापाषण युग में मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था— शिकार करना ● पहिए का अविष्कार किस युग में हुआ— नवपाषण युग में ● हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम कौन-सा है— सिंधु घाटी की सभ्यता ● सिंधु की सभ्यता का काल क्या मा...